फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: यूपी के इन जिलों में जल्द होंगी पीएम मोदी और सीएम योगी की रैलियां

Wed, 13 Mar 2019 11:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पीएम मोदी और सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : गूगल
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की रूपरेखा तैयार करने में भाजपा नेता जुट गए हैं। सहारनपुर मंडल में प्रधानमंत्री की एक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दो चुनावी रैलियां होने की संभावना है। इसके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई केंद्रीय मंत्री भी आएंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की चुनावी रैलियों की तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि सहारनपुर मंडल में प्रधानमंत्री मोदी की एक रैली होना तय हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ की एक रैली सहारनपुर में होगी और दूसरी कैराना या मुजफ्फरनगर में हो सकती है, लेकिन सहारनपुर में पीएम और सीएम दोनों की रैली होगी। 

इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और मुजफ्फरनगर में भी रैली करेंगे। इसको लेकर स्थानीय भाजपाई रैलियों की रूपरेखा तैयार करने में लगे हैं। पार्टी के बड़े नेता भी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। रैली की तारीखों और जगह का चयन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि सहारनपुर में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री की रैली होगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूसरी रैली कैराना या मुजफ्फरनगर में हो सकती है। अभी तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पदाधिकारी रैलियां कराने की तैयारियों में जुटे हैं।

विज्ञापन

गोपनीय बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लिया फीडबैक
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के सह प्रभारी दुष्यंत गौतम बुधवार की शाम सहारनपुर पहुंच गए। चकराता मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय पर उन्होंने गोपनीय बैठक की। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उन्होंने मौजूदा सांसद सहित टिकट के लिए दावेदारी करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों के बारे में फीडबैक लिया है। 

इसके अलावा सहारनपुर में वर्तमान में राजनीतिक स्थिति को लेकर जानकारी हासिल की। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई और पीएम व सीएम की रैलियों को लेकर भी चर्चा हुई है। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, देवेंद्र निम, प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, मनोज चौधरी और महावीर राणा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें