लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर के नानौता में चुनावी जनसभा की। प्रधानमंत्री के रैली स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। ट्रैफिक जाम न लगने पाए, इसके लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहा।
नानौता में दिल्ली- सहारनपुर हाईवे पर कस्बे के निकट ही जनसभा स्थल बनाया गया है। गुरुवार को वहां तमाम तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरोहा से शुक्रवार दोपहर 13:50 पर नानौता में हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद वह मंच पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया। करीब पौन घंटा उनका संबोधन रहा, जिसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए।
वहीं, एसपीजी की टीम ने रैली स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। रैली स्थल पर मीडिया कर्मियों के स्थान तक पहुंचने के लिए पास जारी किए गए। रैली स्थल तक पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेटल डिटेक्टर मशीन से जांच करके भेजा गगा। पुलिस, पीएसी के अलावा विशेष कमांडो टीम भी तैनात रही, तो खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय थी। इसके अलावा रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रही।
पीएम का कार्यक्रम
दोपहर 13:50 बजे नानौता हेलीपैड पर पहुंचे
दोपहर 14:00 बजे जनसभा स्थल के मंच पर पहुंचे
दोपहर 14:40 तक उनके संबोधन का कार्यक्रम है
दोपहर 14:45 बजे जनसभा स्थल से हेलीपैड के लिए रवाना हुए
दोपहर 14:50 हेलीपैड पहुंचकर देहरादून के लिए रवाना हुए
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/