फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार, कई बूथों पर ईवीएम मशीन खराब

Thu, 18 Apr 2019 09:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धामपुर विधानसभा क्षेत्र के गजपुरा गांव के लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि गांव में 550 मतदाता हैं। पहले उनका बूथ केंद्र गांव में ही होता था, लेकिन इस बार गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रसूलपुर गांव में बूथ केंद्र बनाया गया है। इससे ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। यह मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है। 

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि जब पहले गांव में ही मतदान केंद्र बनाया जाता था तो इस बार दूसरे गांव में क्यों बनाया गया। इसके विरोध में ही उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया।

उधर, गांव करोदा चोधर में ईवीएम खराब होने के चलते मतदान बाधित हुआ। सूचना मिल रही है कि अभी तक ईवीएम मशीन चालू नहीं हुई है।

वहीं नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव लालपुर मान में भी बूथ संख्या 80 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इसके बाद दूसरी मशीन बदलने पर मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें