फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: प्रदेश संगठन मंत्री ने सुनीं विधायकों के 'मन की बात', कहा- याद रखें सिर्फ कमल का निशान

Thu, 14 Mar 2019 09:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा में टिकट को लेकर मचे घमासान के बीच प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने लोकसभा क्षेत्र के विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों की बैठक ली। चुनाव में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा की। बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुटें। उन्होंने विधायकों का पक्ष भी जाना और कहा कि टिकट का फैसला दिल्ली में होगा। भाजपा कार्यकर्ता कमल के निशान को याद रखें। शीर्ष नेतृत्व जिसे भी जिम्मेदारी देगा, पूरी ताकत के साथ उसे चुनाव लड़ाया जाएगा। यह बैठक बागपत में हुई। 

विज्ञापन


पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं लोकसभा संयोजक रामपाल नेहरा के मेरठ स्टैंड स्थित आवास पर सुनील बंसल ने दो घंटे तक बागपत लोकसभा क्षेत्र के चुनाव और तैयारी पर चर्चा की। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, लोकसभा प्रभारी देवेंद्र चौधरी, बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, सिवाल खास विधायक जितेंद्र सतवाई, जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय समेत संगठन के 15 लोगों से दो घंटे तक चुनाव पर चर्चा की। चुनाव के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

बंसल ने चुनाव तैयारी पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी, विमल, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर, संतराम बंजारा, धूम सिंह चेयरमैन ने भी मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत लोकसभा के विधायकों ने अकेले में रखी मन की बात
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल बागपत पहुंचे। संगठन पर चर्चा के बाद लोकसभा क्षेत्र के विधायकों से उन्होंने एक-एक करके भी मुलाकात की। सबसे पहले छपरौली के विधायक सहेंद्र सिंह रमाला का पक्ष सुना।

इसके बाद केपी मलिक, योगेश धामा, जितेंद्र सतवाई और मंजू सिवाच से भी फीडबैक लिया। विधायकों ने अपने-अपने मन की बात सुनील बंसल के समक्ष रखी। बंसल का कहना था कि एकजुट होकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कार्य करें। टिकट किसे दिया जाएगा और कौन चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला तो शीर्ष नेतृत्व करेगा। कार्यकर्ताओं को कमल के निशान को याद रखना चाहिए। 

भाजपाइयों की लगी रही भीड़
जिस वक्त सुनील बंसल विधायकों और पदाधिकारियों की मीटिंग ले रहे थे, तब मेरठ रोड पर कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों की भीड़ लगी रही।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें