रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और पत्नी चारु चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी और चारु चौधरी ने नई मंडी में जनसंपर्क किया। मुजफ्फरनगर के बाघरा और खतौली में जनसभा की। कहा कि हम गांधीवादी हैं। चौधरी अजित सिंह जिले में केवल भाईचारे के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह के समर्थन में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चैधरी व उनकी पत्नी स्टार प्रचारक चारु चौधरी ने पहले खतौली में और बाद में बाघरा में जनसभाएं की। जयंत ने कहा कि जो लोग तमाचे मारने और चुनाव के बाद देखने की जुबां बोल रहे हैं, जनता उन्हें ईवीएम का बटन दबाकर जवाब देगी। चौधरी चरण सिंह के तमाम अनुयायी केवल गांधीवादी विचारधारा के पक्षधर हैं। मुद्दा भावनाओं का होता है, तभी तो 80 साल की उम्र में लोकतंत्र को बचाने, किसानों और देश की खातिर चौधरी अजित सिंह ने अपना क्षेत्र छोड़कर मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ने का साहस दिखाया है।
पूर्व मंत्री मुकेश चौधरी, युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रमा नागर, गुलाम मोहम्मद जौला, जिलाध्यक्ष अजीत राठी, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, सपा नेता चंदन सिंह चौहान, इरशाद गुर्जर, चौधरी उधम सिंह आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/