एसएसपी से लेकर एडीजी तक भी जाम में फंसे
रैली के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए। एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार और एसएसपी नितिन तिवारी के अलावा दूसरे जिलों से आए एसपी, एडिशनल एसपी और अन्य फोर्स के वाहन भी जाम में फंस गए। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी खुद पुलिस के साथ अलग-अलग स्थानों पर जाम खुलवाते नजर आए। घंटों की मशक्कत के बाद रैली के वाहन अपने-अपने स्थानों के लिए निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
निर्माण कार्य के चलते हुई परेशानी
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि मोदीपुरम में हाईवे पर फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के चलते दो स्थानों पर यातायात व्यवस्था में परेशानी हुई। यातायात व्यवस्था के लिए हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस लगाई गई थी। वह खुद यातायात व्यवस्था देख रहे थे। जैसे ही रैली के वाहनों की संख्या कम हुई तो यातायात व्यवस्था सुचारु करा दी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/