फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है खाप चौधरियों की बड़ी 'पहचान'

Fri, 26 Oct 2018 12:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
खाप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गठवाला खाप के थांबेदार रहे स्व. सीताराम बहावड़ी की प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण किया गया। इस मौके पर जुटे विभिन्न खाप चौधरियों ने कहा कि एकजुटता और सर्वमान्य सामूहिक फैसले ही खापों की पहचान और ताकत हैं।  

विज्ञापन


गुरुवार को गांव के जनता आदर्श हाईस्कूल के निकट लगी सीताराम बहावड़ी की प्रतिमा का अनावरण रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह और विभिन्न खापों से आए चौधरियों ने किया। इससे पूर्व सुबह हवन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रसन्न चौधरी, खाप चौधरियों, थांबेदारों के अलावा सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सहित गठवाला खाप से जुड़े गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। समारोह की अध्यक्षता गठवाला खाप के दादा बलजीत सिंह (हरियाणा) और संचालन मास्टर रणबीर सिंह ने किया। 

खाप से ही संस्कृति जीवित है : बलजीत  
गठवाला खाप के दादा हरियाणा बलजीत सिंह ने कहा कि खाप ही सभ्यता और संस्कृति को जीवित रखे हुए है। बाबा सीताराम में वे चौधरी चरण सिंह जैसी छवि देखते हैं। वे हमेशा किसानों के हितैषी रहे।  
विज्ञापन

एकजुटता की ताकत : नरेश 
बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत ने कहा, खाप ने हमेशा समाज के लिए काम किया है। यहां समाज के हित में सामूहिक निर्णय लिए जाते हैं, लेकिन एकजुटता ही खापों की ताकत है। बाबा सीताराम हमारे लिए आदर्श हैं।

चौधरी अजित सिंह से कानों में बात करते खाप चौधरी - फोटो : अमर उजाला
भाई चारे की बात करते हैं : राजेंद्र 
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी खाप ने हमेशा भाईचारे की बात की है और सबको साथ जोड़कर चलती हैं। यही वजह है कि सभी लोग खापों के फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं।  

पिता के आदर्शों पर चल रहे : श्याम
गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह ने कहा उनके पिता ने हमेशा खाप की भलाई के लिए काम किया है। वे भी अपने पिता के आदर्शों पर चल रहे हैं, जिसके लिए बड़े बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद की जरूरत है।  

सब मिलकर चलो : सूरजमल
बतीसा खाप के बाबा सूरजमल ने थांबेदार सीताराम ने हमेशा खाप की भलाई के लिए काम किया। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना होगा। हम सब और चौधरी अजित सिंह किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं हमें सबको साथ मिलकर चलना होगा। 

एकजुटता ही पहचान : कालखंडे
कालखंडे खाप के संजय कालखंडे ने कहा कि खाप कोई भी हो, सब समाज हित में फैसले करती है। इसी से हमारे देश की संस्कृति जीवित है। हमें एकजुट होकर चलना होगा और इसी से हमारी पहचान जिंदा है।
विज्ञापन

मंच पर चौधरी अजित सिंह का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ये भी हुए शामिल  
कार्यक्रम में देशखाप से चौ. सुरेंद्र सिंह, खादर खाप से चौ. अनिल, लाठियान खाप से चौ. वीरेंद्र सिंह, बुड़ियान खाप से चौ. यशवीर सिंह, राठी खाप से चौ. ब्रह्म सिंह, लांक थांबेदार चौ. रविंद्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान, पूर्व विधायक पंकज मलिक, देशराज भनेड़ा, जयदेव, केसी त्यागी तिरसपाल मलिक, सतवीर पंवार, योगेंद्र चेयरमैन आदि शामिल रहे।

खाप की नीतियों पर चलें : सुनील रोहटा 
समारोह में रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि खापों ने हमेशा हमारे भाईचारे को बनाकर रखा है। हमेशा किसान हित में फैसले लिए हैं। आज हमें भी प्रण लेना चाहिए कि हम भी खाप की नीतियों को आगे बढ़ाते रहेंगे।  

एकजुटता कायम रखें : तबस्सुम
समारोह के दौरान कैराना से रालोद सांसद तबस्सुम हसन ने कहा कि आप सभी ने जिस तरह लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर सहयोग किया, उसी तरह आगे भी रखना है। संयुक्त प्रयास से भाजपा को सत्ता से दूर करना होगा।

इन दंगे वालों के बारे में भी सोच लो
कार्यक्रम के दौरान गांव के ही विक्रम सिंह ने मंच से दंगों की बात उठाई। कहा कि इस कार्यक्रम में सब बड़े चौधरी बैठे हैं। एमपी साहिबा भी यहां है, सब मिलकर उन दंगे वालों की भी सोचें। एक बिरादरी विशेष की ओर इशारा करते हुए कहा कि हम लोग तो जमीन जायदाद बेचकर लड़ रहे हैं उनकी भी तो सोचो जिनके पास जमीन नहीं है। उन पर भी कत्ल के केस लगे हैं। गौरतलब है कि बहावड़ी दंगाग्रस्त गांव है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें