फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में एलान, लोकसभा चुनाव में नहीं देंगे वोट, प्रत्याशियों के लिए कही यह बड़ी बात

Thu, 28 Mar 2019 12:18 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया में आकियू की पंचायत में भाजपा सरकार पर किसानों के गन्ने का समस्त बकाया भुगतान निर्धारित अवधि में दिलाने के संबंध में वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया गया। किसानों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट और सपोर्ट न करने का निर्णय लिया। इतना ही नहीं कार्यकर्ताओं ने अन्य किसी राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों के भी गांव में घुसने पर पाबंदी लगाने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


आजाद किसान यूनियन का आरोप है कि भाजपा सरकार ने चीनी मिलों से किसानों के गन्ने का भुगतान महज 14 दिनों के भीतर दिलाने का वादा किया था। लेकिन सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। किसानों ने कहा कि गन्ने का मिलों पर करोड़ों रुपये का भुगतान बाकी है। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। भाजपा के नेता किसानों से वोट बटोरने के चक्कर में उनसे तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। सरकार की वादा खिलाफी से खफा होकर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गांव बल्दिया में एक किसान के घेर में पंचायत की गई। 

पंचायत में आकियू नेता युवराज सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने किसी किसान की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी अन्य राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशियों को भी नहीं घुसने दिया जाएगा। उन्होंने सामूहिक रूप से लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया। पंचायत की अध्यक्षता मूला सिंह फौजी, संचालन डॉ. अशोक कुमार ने किया। पंचायत में स्वतंत्र कुमार, कन्हैयालाल, मोहित कुमार, विजयपाल सिंह, बाबूराम सिंह, जोगेंद्र सिंह, अंकुर कुमार, कपिल कुमार, हुकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें