फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: अब कांग्रेस ने खेला बड़ा दांव, यहां से मैदान में उतारा मुस्लिम प्रत्याशी

Sat, 23 Mar 2019 09:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कांग्रेस
विज्ञापन

कांग्रेस ने बिजनौर लोकसभा सीट पर बड़े मुस्लिम चेहरे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। उनके चुनाव मैदान में उतरने से सीट पर गठबंधन के समीकरण गड़बड़ाते नजर आ रहे हैं और चुनाव में भाजपा, गठबंधन प्रत्याशी व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार बन गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने इससे पहले बिजनौर सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.नारायण सिंह की बेटी व गुर्जर बिरादरी की नेता इंदिरा भाटी पर दांव खेला था। इंदिरा भाटी कांग्रेस की कमजोर प्रत्याशी लग रही थीं। शुरू से ही उनका टिकट काटे जाने के कयास लगाए जा रहे थे। बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा के कद्दावर नेता मलूक नागर व शिवपाल यादव की संयुक्त प्रगतिशील पार्टी प्रत्याशी ईलम सिंह गुर्जर चुनाव मैदान में हैं। ये दोनों भी गुर्जर बिरादरी के हैं। एक ही सीट पर तीन गुर्जर होने से इंदिरा भाटी को गुर्जर वोट तक न मिलने की उम्मीद थी। 

इसके अलावा मुस्लिम वोट भी बसपा प्रत्याशी मलूक नागर के साथ खड़ा दिखाई दे रहा था। ऐसे में कांग्रेस ने बड़े मुस्लिम नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर दांव खेला है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा में भी कद्दावर नेता रहे हैं और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। जिले के कई बड़े मुस्लिम नेताओं के साथ मुस्लिमों में नसीमुद्दीन सिद्दीकी की गहरी पैठ है। इसका लाभ चुनाव में वह उठाने की कोशिश करेंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी के चुनाव मैदान में आने से बिजनौर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह, बसपा प्रत्याशी मलूक नागर व कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें