फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने मंच से किया मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र, अजित सिंह पर साधा निशाना

Mon, 08 Apr 2019 04:46 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर रैली में मंच पर मौजूद सीएम योगी, भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर में रैली को संबोधित करने के बाद योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के लिए योगी ने जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


यहां मंच से सीएम ने मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए गौरव और सचिन का भी नाम लिया। उन्होंने कहा मुजफ्फरनगर दंगे के समय सचिन और गौरव के मारे जाने पर चौधरी अजित सिंह कहां थे। उस समय वह विदेश चले गए थे। मुजफ्फरनगर में दंगे में हर जाति का व्यक्ति शिकार बना।

सीएम योगी मुजफ्फरनगर दंगे पर काफी देर तक बोले। डॉ. संजीव बालियान के विषय में कहा कि ये वे लोग हैं जो उस समय की निरंकुश सरकार के विरोध में खड़े थे। दंगे में निर्दोष लोगों को फंसाया गया था। मुजफ्फरनगर अपने स्वाभिमान के लिए अब फिर से खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली सरकार ने कांवड़ यात्रा पर अंकुश लगाने का कार्य किया। लेकिन हमने यूपी और अन्य सरकार के साथ बैठक कर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए थे। यह भगवान शिव की यात्रा है न कि शव यात्रा है। डीजे भी बजेगा घंटे घड़ियाल भी बजेंगे। हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा भी करायी गयी।

Trending Videos
विज्ञापन

मायावती को सुश्री कहने पर जनता ने बहुत चुटकी ली। चौधरी चरण सिंह का भी कई बार नाम लिया। सहारनपुर जाने वाली सड़क को यहीं पर ही रोकने वाले कौन थे। अजित सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूत कपूत तो क्या धन संचय, वाली कहावत बेहद अनोखे अंदाज में कही। इस दौरान पंडाल मोदी-मोदी और योगी-योगी के नारों से गूंज उठा। 
 
उन्होंने कहा कि कानून को हाथ मे लेने वालों को कोई छूट नही है। उनके राम नाम सत्य की यात्रा निकल दी जायेगी। गुंडागर्दी का जवाब उसी अंदाज में दिया जाएगा।  जनता की समस्या का समाधान करने के लिए सरकार कृत सकंल्प है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें