समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को बागपत के बालौनी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इससे पहले वह हेलिकॉप्टर से मेरठ के परतापुर हवाई पट्टी पर उतरे। यहां मौजूद सपा समर्थकों की भीड़ को देखकर अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई।
बालैनी में सपा-बसपा और रालोद गठबंधन की जनसभा में पहुंचने से पूर्व मेरठ में परतापुर हवाई पट्टी पर उतरते ही अखिलेश यादव का पारा चढ़ गया। दरअसल यहां मौजूद समर्थकों को देखकर वह नाराज होते हुए बोले कि गठबंधन की रैली में जाते यहां इतने लोग क्यों इकट्ठा हो। मुझे तो यहां दो ही मिनट रुकना है।
इस दौरान सपा नेताओं में अखिलेश यादव से मिलने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। हालांकि, अखिलेश ने एक बुके लिया और हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए बागपत की ओर निकल गए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/