फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: तीन दशक और आठ चुनाव, इस बार अजित ने खेला जयंत पर दांव

Wed, 20 Mar 2019 02:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साल 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने बागपत सीट से लोकसभा का पहला चुनाव लड़ा। इसके ठीक 42 साल बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी यानी जयंत चौधरी बागपत लोकसभा सीट से मैदान में है। 

विज्ञापन


पश्चिम यूपी की सियासत में चौधरी अजित सिंह का खासा रुतबा रहा है। बागपत लोकसभा सीट से उन्होंने सियासत शुरू की और पिछले तीस साल से दिल्ली में बागपत का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। राजनीति के बदले समीकरण के चलते वह इस बार मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ेंगे। चुनाव से एक दिन पहले रैली और चुटीले अंदाज में चौधरी अजित सिंह का भाषण लोगों को खूब भाता रहा है।

चौधरी अजित सिंह ने 1989 में जनता दल के टिकट पर बागपत से पहला चुनाव लड़ा था और चार लाख से अधिक वोट हासिल कर कांग्रेस के महेश शर्मा को हराया। वर्ष 1991 में फिर जनता दल के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे। वर्ष 1996 में जीते, लेकिन साल 1998 में भाजपा के सोमपाल शास्त्री से हार गए। वर्ष 1999 में रालोद के टिकट पर जीते और भाजपा को हराया। साल 2004 और 2009 में यहां से चुनाव जीतें, लेकिन 2014 में वह भाजपा के डॉक्टर सत्यपाल सिंह हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें