फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम का तीखा वार, कहा हाफिज सईद की पार्टी है कांग्रेस 

Mon, 18 Mar 2019 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शामली
विज्ञापन
संगीत सोम
विज्ञापन

सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि भाजपा ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराएगी। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। संगीत सोम ने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान में बैठे हाफिज सईद की पार्टी है। कांग्रेेस ने पाकिस्तान, चीन को खुश करने और देश को कमजोर करने का काम किया है।  

विज्ञापन


रविवार को शामली में हनुमान धाम स्थित अग्रसेन बारातघर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित कैराना लोकसभा क्षेत्र का विजय लक्ष्य 2019 के युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जिले की कानून व्यवस्था ठप हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में कैराना में लोगों के घरों पर ताले पड़ गए थे। पलायन का मुद्दा बाबू हुकुम सिंह ने उठाया था। भाजपा की सरकार आने पर कैराना से पलायन करने वालों की घर वापसी का काम हुआ है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजने का काम किया है। अब गुंडे पुलिस से डरते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार 20 साल तक नहीं जाने वाली है। आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एक साथ खड़ा रहा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों को जनता सबक सिखाएगी। आने वाले 11 अप्रैल के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को 95- 97 प्रतिशत मतदान करके नया इतिहास बनाना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें