फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: किसानों के मोर्चे पर भाजपा का मंथन, कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स

Fri, 12 Oct 2018 09:30 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मंच पर भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन की यात्रा को रोकने और लाठीचार्ज के बाद उभरे विरोधी स्वरों से चिंतित भाजपा ने 2019 के लिए खेत-खलिहान की राह पकड़ने की ठानी है। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने साफ कर दिया कि 2019 के आम चुनाव से पहले पार्टी किसानों के मोर्चे पर विपक्षी दलों से हार मानने वाली नहीं है और किसान ही पार्टी के केंद्र में रहेंगे। पार्टी ने मंथन में केंद्र और राज्य सरकार के किसान हितैषी फैसलों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं को किसानों को लुभाने के टिप्स सुझाए। 

विज्ञापन


पांडेय ने कहा भी कि भाजपा 2019 का चुनाव किसानों को साथ लेकर लड़ेगी। पूर्ववर्ती सरकारों के विरोधी फैसलों को किसानों के बीच मुद्दा बनाने की रूपरेखा पर मंथन किया गया। 

वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चार सालों में केंद्र द्वारा एमएसपी वृद्धि को किसानों के बीच ले जाने की हिदायत दी। आसन्न गन्ना पेराई सत्र में किसानों को लुभाने के लिए गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने राज्य सरकार के प्रयासों पर चर्चा की। साफ है कि किसान, खेत और खलिहान के मोर्चे पर भाजपा विपक्षी दलों को हावी नहीं होने देना चाहती है और सहारनपुर में कार्यसमिति की बैठक का मकसद भी यही नजर आ रहा है कि परामर्श समिति की रिपोर्ट के बाद गन्ना मूल्य वृद्धि का लुभावना दांव खेला जा सकता है। हालांकि किसान हित में कोई प्रस्ताव कार्यसमिति में नहीं लाया जा सका। 
विज्ञापन


यूपी में नए 17 कृषि विज्ञान केंद्र खोले जाएंगे। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए योजनाओं पर काम चल रहा है। पूर्व की सपा, बसपा और यूपीए सरकार को किसानों की चिंता नहीं थी। -सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें