फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: इस बार चौकीदार की चौकी नहीं बचेगी : अखिलेश यादव

Mon, 08 Apr 2019 08:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चुनाव में मोदी चायवाला बनकर आए थे और इस बार चौकीदार। इस बार इनकी चौकी नहीं बचेगी। सपा सरकार ने विकास के जो कार्य शुरू कराए थे, वह भाजपा सरकार ने रोक दिए। किसान, मजदूर और गरीबों के हितों की लड़ाई के लिए गठबंधन बनाया है। 

विज्ञापन


बालैनी के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज के मैदान पर रालोद उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी जयंत चौधरी के समर्थन में जनसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि 2 अक्तूबर को अपना हक मांगने जा रहे किसानों पर जो लाठियां दिल्ली वालों ने बरसाईं, उन्हें भूलना मत। उन्होंने लाठियां बरसाईं, इस बार गठबंधन पर वोट बरसाना और उन्हें दिल्ली नहीं जाने देना।

भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि वह इस गठबंधन को महामिलावटी बता रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि ये आम लोगों का गठबंधन है, किसानों का गठबंधन है, गरीबों का गठबंधन है, ये दिलों का गठबंधन है। ये गठबंधन इतिहास बनाएगा और देश में महा परिवर्तन लाएगा। पीएम ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, युवाओं को नौकरी देंगे, किसानों को सुविधाएं देंगे, लेकिन कुछ नहीं किया। किसान अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


यूपी में कहीं भी स्मार्ट सिटी नहीं बनी, ये सिर्फ झूठ बोलने का काम करते हैं। नया भारत इस बार नया पीएम बनाएगा। जितने काम सपा ने शुरू किए, सब भाजपा ने रोक दिए। छपरौली पुल की राशि भी हमने पास की, लेकिन इन्होंने अभी तक पुल नहीं बनाया। सरकार बेगुनाह लोगों का एनकाउंटर कर रही है। ये सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। लोगों द्वारा नोटबंदी के दौरान बैंकों में जमा किया पैसा उद्योगपति लूटकर हवाई जहाज में बैठकर भाग गए।

Trending Videos
विज्ञापन

रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने का काम करते हैं। नफरत फैलाते हैं। ये लड़ाई विचारधारा की है। दिल्ली में किसानों पर पड़ी लाठियों का हिसाब बटन दबाकर लेना है। एक-एक वोट की चौकीदारी करनी है। 

सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, चारु चौधरी, पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष जय कुमार जाटव, अतुल प्रधान, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव, बिल्लू प्रधान, अरुण तोमर बॉबी, डॉ. एसपी यादव अजय तोमर आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें