फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: भाजपा ने किसान और नौजवानों को बर्बाद किया : अजित सिंह

Tue, 26 Mar 2019 09:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सभा में बोलेते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश का किसान व शिक्षित नौजवान बर्बाद हो गया। किसान की फसल की उत्पादन लागत दोगुनी हो गई। देश के नौजवान को रोजगार नहीं मिला। नोटबंदी से देश के लघु उद्योग बंद हो गए। आंकड़ों के अनुसार 45 वर्षों में इतनी बेरोजगारी नहीं हुई, जितनी पिछले चार वर्ष में हुई है। 

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के बिटावदा गांव में आयोजित सभा में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह ने कहा कि दवाई व रसायनिक खाद की कीमत दोगुनी हो गई है। किसान की ट्यूबवेल की हार्स पावर व बिजली के बिल की दर ने किसान की कमर तोड़ दी है। गन्ने के भुगतान की समस्या से किसान बर्बाद हो गया है। इस सरकार ने 10 साल में नया ट्रैक्टर लेने का कानून पास किया है। किसान को पुराने ट्रैक्टर की मरमत करवाने के लिए भी जीएसटी देनी पड़ेगी। प्रदेश में दो तिहाई गन्ना क्रेशर पर जाता था। उन्होंने पश्चिम उत्तर प्रदेश में 45 चीनी मिलें लगवाकर किसानों के गन्ने की समस्या का समाधान करवाया। 

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री झूठे आंकड़े पेश करते हैं। भाजपा की सरकार में गोमाता की सबसे अधिक बेकदरी हुई है। गाय व गोवंश लावारिस हो गए हैं। लावारिस गोवंश ने किसान की फसलों को खाकर बर्बाद कर दिया। अब यही गोवंश भाजपा को खा जाएंगे। अपने आप को फकीर बताने वाले प्रधानमंत्री दिन में तीन बार ड्रेस बदलते हैं। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री धर्मबीर बालियान, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, बसपा नेता कमल गौतम, डॉ. अनिल डबास, बालकिशोर त्यागी, दीपक, रामनिवास सहरावत, सुरेंद्र सहरावत, ब्लाक प्रमुख अजित सिंह आदि ने विचार रखे। सभा का संचालन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक ने किया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें