इस मौके पर जिला बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने बताया कि पश्चिमी उप्र में हाईकोर्ट बेंच की मांग पिछले 40 साल से की जा रही है। केंद्र में सभी पार्टियों की सरकार रही, लेकिन किसी ने भी बेंच की स्थापना नहीं कराई। केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर ही आगे भी कार्य करेंगे। हाईकोर्ट बेंच के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। गुरुवार को जिले से भी अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। इसमें जिला महामंत्री आजाद धामा एडवोकेट, नरेंद्र पंवार, मनीष विश्वकर्मा, देवेंद्र आर्य एडवोकेट, संजय पंवार, महेंद्र बंसल, रोहित त्यागी, प्रमोद सिरवाल, इफ्तकार हसन, मुन्ना खान, विपिन यादव, शौकेंद्र तोमर आदि रहे।
मेरठ रैली में जाते 30 अधिवक्ता गिरफ्तार किए
सीओ सिटी ओमपाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अधिवक्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जाने से रोका गया है। राष्ट्रवंदना चौक से लगभग 30 अधिवक्ताओं को गिरफ्तार किया गया। बाद में तहसीलदार की मौजूदगी में उन्हें छोड़ा गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/