फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव परिणाम: जानें- भाजपा की जीत के पीछे का रहस्य, पीएम मोदी ने चुनाव में अपनाया था ये 'टोटका'

Thu, 23 May 2019 05:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी - फोटो : self
लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम लगभग तय हो चुका है। मतलब एक बार फिर से देश में मोदी सरकार आती दिख रही है। आइए आज हम आपको बीजेपी की जीत और मौदी मैजिक के पीछे का एक ऐसा रहस्य बताएंगे, जिसे जानकर आपको यकीन हो जाएगा कि वाकई ही पीएम मोदी का यह टोटका सही साबित हुआ। अगली स्लाइडों में जानिए पूरा अपडेट:-
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ की भूमि से अपनी चुनावी रैली की शुरुआत की थी। खास बात यह है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पीएम मोदी ने मेरठ से ही चुनावी रैली की शुरुआत की थी। यही कारण था कि भाजपा मेरठ की क्रांतिधरा को लकी मान रही थी। जो बिल्कुल सही साबित हुआ है। 

पीएम मोदी ने रैली के दौरान जहां विपक्ष पर जमकर तंज कसे थे तो वहीं गन्ना बेल्ट पर जाटों को साधने की भी पूरी कोशिश की थी। उन्होंने अपनी पहली रैली शहीद अजय कुमार को श्रद्धांजलि और चौधरी चरणसिंह के गुणगान से शुरू की थी।
विज्ञापन

3 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
चौधरी चरणसिंह को नमन करते हुए पीएम सीधा खेतों और खलिहान तक पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह उन सपूतों में से एक थे जिन्होंने देश की राजनीति को खेत खलिहान पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया।

4 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने मेरठ के मंच से किसान कार्ड भी खेला था। उन्होंने जाट समुदाय को साधने की कोशिश की जो पश्चिमी यूपी की सियासत को साधने में महत्वपूर्ण रोल रखते हैं। उन्होंने कहा था कि चौधरी चरणसिंह की आत्मा को बहुत दुख पहुंचता होगा कि जिन किसानों ने संघर्ष किया उन्हें सपा बसपा और कांग्रेस ने तबाह कर डाला। आपातकाल में रहते हुए इसी कांग्रेस ने उन्हें जेल में डाल दिया था और पीएम पद से हटाने की मांग भी इन्होंने ही की थी।
विज्ञापन

5 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिमी यूपी में काफी समर्थन प्राप्त हुआ था। उधर, अजित सिंह बागपत सीट से चुनाव हार गए थे और उनके बेटे जयंत चौधरी को भी हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

6 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
पीएम मोदी ने सपा सरकार पर वार करते हुए कहा था कि सपा सरकार में गन्ना किसानों की दुर्दशा थी। उन्होंने कहा था कि सपा सरकार ने पैंतीस हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान योगी जी पर छोड़ दिया। हमने किसानों का बकाया भुगतान दिलाया। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आपके गन्ना भुगतान की एक-एक पाई चुकाई जाएगी। भाजपा सरकार में इस साल का पैसा इसी साल मिल रहा है। जाहिर है गन्ना भुगतान का जिक्र कर मोदी ने ऐसा दांव खेला है जो किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और चुनाव के माहौल में पश्चिमी यूपी का एक बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : @narendramodi
उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को भी भुनाने की कोशिश की। उन्होंने नक्सली हमले में शहीद हुए जवान शोभित और पुलवामा हमले में शहीद हुए मेरठ के जवान अजय कुमार को नमन किया था। उन्होंने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए देशवासियों से सवाल किया और कहा विरोधियों में पाकिस्तान में मशहूर होने की होड़ लगी है। वे हमसे सबूत मांगते हैं। मैं देश की जनता से पूछना चाहता हूं कि हमें सबूत चाहिए या फिर सपूत चाहिए। यह आपको तय करना है।
विज्ञापन

8 of 8
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
अपने भाषण के अंत में पीएम मोदी ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए लोगों को इससे बचने की सलाह दे डाली थी। उन्होंने सहारनपुर में हुए जहरीली शराब कांड को भुनाने की कोशिश की और कहा कि सराब सेहत के लिए हानिकारक होती है। अच्छे भारत के भविष्य के लिए हानिकारक है। नए भारत के लिए हानिकारक है। इसलिए सपा, रालोद और बसपा- इस 'सराब' से बचकर रहें, क्योंकि यह आपको बर्बाद कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में अपनी रैली के दौरान सपा-रालोद-बसपा को सराब की संज्ञा देकर पश्चिम की राजनीति को एक नया सियासी रुख दे गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें