इस बार का चुनाव कहां जा रहा है?
मतदाता सुदेश राणा ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट पर कोई ऐसा केंडिडेट नहीं है, जिसे शहर की, क्षेत्र की समस्याएं पता हों। अरुण गोविल मुंबई से हैं। उन्हें क्या मालूम यहां लोगों को क्या परेशानी है। सभी पार्टियों को ऐसा नेता चुनना चाहिए जिसे क्षेत्र का ज्ञान हो।
विकास के मुद्दे पर देंगे वोट
हम विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। किसानों को जंयत चौधरी से उम्मीद है।
सुरक्षा, विकास और स्वास्थ्य पर हो रहा चुनाव
डॉ. राजीव तेवतिया ने कहा कि विकास के मुद्दे, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव हो रहा है। मेरठ में चारों ओर हाईवे हो गया है। कांग्रेस की सरकार में हाल देखा है। कभी मेरठ से दिल्ली छह घंटे में पहुंचते थे, अब डेढ़ घंटे में पहुंच जाते हैं। बदलाव के तौर पर विकास दिख रहा है।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, भाजपा मातृ शक्ति को सम्मान दे रही
पीएम ने महिलाओं को जो भागीदारी दे रहे हैं, वह महत्वपूर्ण है। आज माता-पिता अपनी बेटी को बेझिझक बाहर पढ़ने के लिए भेज देते हैं।
शक्ति राज सिंह एडवोकेट ने कहा कि केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। संविधान को पलटने की पूरी तैयारी इन्होंने कर ली है। इस वक्त लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये साफ दिख रहा है।
पेशे से चिकित्सक एक मतदाता ने कहा कि पहले डॉक्टर असुरक्षित महसूस करते थे। कोई भी धमकी दे देता था, लेकिन अब सुरक्षित महसूस करता है। सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगे।