फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: अमर उजाला ने मेरठ में चाय पर की चर्चा, लोग बोले-जाट आरक्षण और विकास बड़े मुद्दे

Tue, 02 Apr 2024 09:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। अमर उजाला की टीम आज सुबह मेरठ पहुंची। यहां चाय पर चर्चा के दौरान मतदाताओं ने अमर उजाला के कैमरे पर खुलकर अपनी बातें रखीं।
विज्ञापन
मेरठ में चाय पर चर्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। युवा चुनाव में अपने मुद्दों को लेकर वोट करने की बात कर रहे हैं। घर, दफ्तर, बाजार और लाइब्रेरी से लेकर गली, मोहल्लों तक में युवा, बुजुर्ग और महिलाओं के बीच सस्ती शिक्षा, रोजगार, वन नेशन वन एजुकेशन जैसे तमाम मुद्दे हैं जिन्हें ध्यान में रखकर वे वोट करना चाहते हैं। इन्हीं सभी मुद्दों पर आज चाय पर चर्चा की गई। आज सुबह अमर उजाला की टीम मेरठ के कमिश्नरी के नजदीक कुटिया पर पहुंची और लोगों से सवाल-जवाब किए।

विज्ञापन


एक वोटर ने कहा किसान की कोई बात सुनता ही नहीं है। जयंत से गठबंधन हुआ। वह पहले किसानों की आवाज उठा रहे थे। पीएम मोदी ने जाटों को घर पर बुलाकर आश्वासन दिया था कि जाटों को आरक्षण मिलेगा। लेकिन आज तक नहीं हुआ। चौधरी साहब सिर्फ जयंत के दादा नहीं थे वे पूरे देश के नेता थे।

विज्ञापन

इस बार का चुनाव कहां जा रहा है?
मतदाता सुदेश राणा ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट पर कोई ऐसा केंडिडेट नहीं है, जिसे शहर की, क्षेत्र की समस्याएं पता हों। अरुण गोविल मुंबई से हैं। उन्हें क्या मालूम यहां लोगों को क्या परेशानी है। सभी पार्टियों को ऐसा नेता चुनना चाहिए जिसे क्षेत्र का ज्ञान हो।

विकास के मुद्दे पर देंगे वोट
हम विकास के मुद्दे पर वोट देंगे। किसानों को जंयत चौधरी से उम्मीद है। 

सुरक्षा, विकास और स्वास्थ्य पर हो रहा चुनाव
डॉ. राजीव तेवतिया ने कहा कि विकास के मुद्दे, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चुनाव हो रहा है। मेरठ में चारों ओर हाईवे हो गया है। कांग्रेस की सरकार में हाल देखा है। कभी मेरठ से दिल्ली छह घंटे में पहुंचते थे, अब डेढ़ घंटे में पहुंच जाते हैं। बदलाव के तौर पर विकास दिख रहा है।
 

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया, भाजपा मातृ शक्ति को सम्मान दे रही 
पीएम ने महिलाओं को जो भागीदारी दे रहे हैं, वह महत्वपूर्ण है। आज माता-पिता अपनी बेटी को बेझिझक बाहर पढ़ने के लिए भेज देते हैं।
विज्ञापन

शक्ति राज सिंह एडवोकेट ने कहा कि केजरीवाल को जेल में डाल दिया गया। संविधान को पलटने की पूरी तैयारी इन्होंने कर ली है। इस वक्त लोकतंत्र की हत्या हो रही है। ये साफ दिख रहा है।

पेशे से चिकित्सक एक मतदाता ने कहा कि पहले डॉक्टर असुरक्षित महसूस करते थे। कोई भी धमकी दे देता था, लेकिन अब सुरक्षित महसूस करता है। सुरक्षा के मुद्दे पर वोट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें