फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2024: क्या इंडिया गठबंधन में शामिल होंगी मायावती? इस नेता के बयान से चर्चा हुई तेज, यह बड़ी शर्त भी बताई

Thu, 28 Dec 2023 01:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Lok Sabha Election 2024 : मलूक नागर का कहना है कि जब तक मायावती इंडिया गठबंधन के साथ नहीं आएंगी, तब तक इंडिया गठबंधन का वजूद ही नहीं है। बिना बसपा के भाजपा को हराया नहीं जा सकता।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के इंडिया गठबंधन में आने के कयास तेज हो गए हैं। बिजनौर के बसपा सांसद मलूक नागर के बुधवार को दिए गए बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि जल्द मायावती इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकती हैं। मलूक नागर का कहना है कि जब तक मायावती इंडिया गठबंधन के साथ नहीं आएंगी, तब तक इंडिया गठबंधन का वजूद ही नहीं है। बिना बसपा के भाजपा को हराया नहीं जा सकता। 

विज्ञापन


उनका यह भी कहना है कि यदि कांग्रेस माफी मांगे और मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए तो बहन जी इंडिया गठबंधन के साथ आ जाएंगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती इन दिनों दिल्ली में है। हाल में ही मायावती ने अपने एक बयान में कहा था कि किसी के बारे में भी गलत और आपित्तजनक नहीं कहना चाहिए, क्योंकि पता नहीं राजनीति में कब किसको किस से काम पड़ जाए। इस बयान के बाद राजनेताओं की निगाहें इस पर लगी है कि बसपा की इंडिया गठबंधन में क्या भूमिका रहेगी। 

यह भी पढ़ें: Pics: सिर पर सजना था सेहरा पर बलिदान से गम में डूबा गांव, घरों में नहीं जले चूल्हे, CM से 50 लाख-नौकरी की मांग
विज्ञापन

बुधवार को बसपा सांसद मलूक नागर ने कहा कि देश में मायावती से बड़ा कोई दलित नेता नहीं है। बहन मायावती के बिना इंडिया गठबंधन जीतेगा नहीं। बसपा का अपना वजूद है। जिसे अब सब समझ चुके हैं। कांग्रेस ने राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड में बसपा के विधायकों को तोड़ा था। कांग्रेस अपनी मानसिकता बदले और बहन मायावती से माफी मांगे। मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें, तभी गठबंधन में शामिल होने का रास्ता साफ हो सकता है।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें