फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्शन 2019: टिकट के लिए दावेदारों में टेंशन, पत्ते खोलने से पहले पार्टियों में भी मंथन 

Tue, 12 Mar 2019 01:24 PM IST
Dimple Sirohi अमित मुद्गल, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनावी काउंट डाउन शुरू हो गया है। लेकिन अभी एक भी प्रमुख दल ने अपने प्रत्याशियों की स्थिति साफ नहीं की है। सभी दलों के उम्मीदवारों ने पूरी ताकत लगा दी है। दिल्ली से लेकर लखनऊ तक सभी अपना मामला फिट करने में लगे हैं। उधर, दलों ने भी उम्मीदवारों के दावों को अंतिम चरण पर परखना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


मेरठ में पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव है। नामांकन 18 मार्च से शुरू होंगे। इधर, अभी एक भी मुख्य दल ने मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। हालांकि गठबंधन से बसपा ने हाजी याकूब कुरैशी को लोकसभा प्रभारी जरूर बनाया है। लेकिन उन्हें बतौर उम्मीदवार घोषित अभी नहीं किया है। 

सोमवार को बसपा का सम्मेलन हुआ। जिसमें मुख्य जोन इंचार्ज शमशुद्दीन राइन को आना था। माना जा रहा था कि शायद याकूब कुरैशी के नाम की घोषणा हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। न ही शमशुद्दीन राइन आए और न ही दूसरे मुख्य जोन इंचार्ज सुनील चित्तौड। प्रत्याशी की भी घोषणा नहीं हुई। हालांकि बसपा में माना यह जाता है कि जिसे लोकसभा प्रभारी बनाया गया है उसे ही प्रत्याशी बनाया जाता है।

इसके अलावा भाजपा में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। सबसे ज्यादा जद्दोजहद भाजपा में ही है। वर्तमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल का तो दावा इस बार मजबूत है ही, इसके अलावा पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, विकास अग्रवाल, पूजा बंसल आदि का नाम भी सामने आ रहा है। 

इसके अलावा कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल के नाम पर भी चर्चा चल रही है। यह तो तय है कि यदि पीयूष ने मेरठ से चुनाव लड़ने पर खुद सहमति जता दी तो फिर बाकी के दावे ध्वस्त हो जाएंगे। सभी के नाम पर मंथन हो रहा है। देखना यह है कि इनमें से बाजी किसके हाथ लगती है। 

छह सम्मेलनों से भाजपा देगी चुनाव को धार 
लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा इस माह अलग-अलग मोर्चे पर छह सम्मेलन आयोजित करेगी। मंगल पांडे नगर स्थित एक होटल में सोमवार को मेरठ-हापुड़ लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में लोकसभा प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल और लोकसभा संयोजक जयकरण गुप्ता ने कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

बताया कि  17 मार्च को किठौर विधानसभा के भगवती फार्म हाउस में किसान सम्मेलन, 18 मार्च को सीसीएसयू के सुभाष चंद प्रेक्षागृह में युवा सम्मेलन, आईटी सम्मेलन आईआईएमटी दीनदयाल उपाध्याय संस्थान में 19 मार्च को होगा। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन 23 मार्च को फफूंडा में होगा। 24 मार्च को महिला मोर्चा सम्मेलन हापुड़ में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में होगा। 

अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन 26 मार्च को प्यारे लाल स्मारक भवन में होगा। हर सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की संख्या पांच हजार से ज्यादा करने का आह्वान किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और संचालन जिला महामंत्री फिरेराम ने किया। 
विज्ञापन

सांसद राजेंद्र अग्रवाल के नाम पर लग सकती है मुहर
चर्चा है कि विवाद से बचने के लिए पार्टी तीसरी बार भी राजेंद्र अग्रवाल के नाम पर मुहर लगा सकती है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐसा कर चुकी है जब मेरठ में एक पुराने नेता को फिर इसलिए ही चुनावी समर में उतार दिया गया क्योंकि विवाद बढ़ चुका था। कांग्रेसी खेमे में भी इस समय सरगर्मी बढ़ गई है। दरअसल कांग्रेस यहां भाजपा और गठबंधन के टिकट को भांप रही है।  

इसी को आधार मानकर टिकट फाइनल करने पर जोर रहेगा। अब चूंकि समय कम है तो सभी दलों के उम्मीदवारों ने लखनऊ और दिल्ली की स्थायी रूप से राह पकड़ ली है। इस चुनाव में प्रसपा भी दांव आजमा रही है। शिवपाल यादव की मेरठ में टीम यह आंक रही है कि चुनाव को कितना प्रभावित किया जा सकता है। फिलहाल कवयित्री अनामिका अंबर के नाम पर मुहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें