बसपा में शामिल हुए सपा के कई नेता
सहारनपुर में नकुड़ रोड स्थित रविदास मंदिर में बसपा की मासिक बैठक हुई। जिसमें बसपा नेता मांगेराम कश्यप ने कहा कि बसपा के शासनकाल में प्रदेश में अमन चैन का माहौल कायम था जिसे अन्य सरकारों ने नफरत की राजनीति कर बिगाड़ दिया। बसपा समाज को बांटने वाले तत्वों और विचारों का विरोध करती है। बसपा का उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय रहा है, जिसके बलबूते बसपा सत्ता में वापसी करेगी।
वहीं बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाए। इस मौके पर नकुड़ विधानसभा प्रभारी डॉक्टर एसके सैनी, राव सईद, वासिल मिर्जा, विनोद सहगल, संदीप, विरेंद्र, महीपाल सैनी, दिनेश कुमार, देवेंद्र कुमार, राजकुमार आदि रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/