मेरठ में वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को
मेरठ में चुनाव 19 और 26 अप्रैल को होगा। मुजफ्फरनगर की सीट सरधना और बिजनौर की सीट हस्तिनापुर में चुनाव पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को बागपत और मेरठ लोकसभा सीट के लिए चुनाव होगा। इस चरण में बागपत की सिवालखास और मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट की कैंट, दक्षिण, नगर और किठौर विधानसभा सीट पर चुनाव होगा। मेरठ सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू होगी। नामांकन की अंतिम तारीख चार अप्रैल होगी। आठ अप्रैल को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मेरठ लोकसभा सीट के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।
चार लोकसभा सीटों में भागीदार होते हैं मेरठ के वोटर
मेरठ की जनता चार सांसद को चुनने में अपना योगदान देती है। जिले में विधानसभा की कुल सात सीटें हैं। खास बात यह है कि यह सीट चार अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं। मसलन मेरठ कैंट, मेरठ नगर, मेरठ दक्षिण और किठौर मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के तहत आती हैं। जबकि हस्तिनापुर विधानसभा सीट बिजनौर का हिस्सा है, सरधना मुजफ्फरनगर और सिवालखास विधानसभा सीट बागपत लोकसभा सीट का हिस्सा है। मुजफ्फरनगर और बिजनौर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा और मेरठ व बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
यूपी में पहले चरण में 19 अप्रैल को इन सीटों पर चुनाव
सहारनपुर
कैराना
मुजफ्फरनगर
बिजनौर
नगीना
मुरादाबाद
रामपुर
पिलीभीत
आचार संहिता लगते ही उतरवाए होर्डिंग
मेरठ जिले में आदर्श आचार संहिता लगते ही होर्डिंग और बैनर उतरने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की घोषणा के बाद शहर में नगर निगम की टीम निकल गई। शाम तक जगह-जगह बैनर उतरवाए जा रहे थे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि जनपद में पुलिस को मुस्तैद कर दिया है। मेरठ में दूसरे चरण में चुनाव है, इसको देखते हुए सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण करना है।