फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर पुलिस ने दो चोर दबोचे, सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर पुलिस ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले लोहियानगर निवासी अनिकेत और वली हसन को गिरफ्तार किया है। बाद में कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिवकुमार निवासी मेडिकल ने शनिवार को लोहियानगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख बीस हजार रुपये का कॉपर के तार, सरिया काटने की मशीन, ड्रिल मशीन , पत्थर काटने के दो ग्राइंडर मशीन, सरिया चोरी कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने दोनों आरोपी को ग्राम काजीपुर के पास बंद पड़े एमडीए आवासों के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मशीनें, विद्युत तार, लोहे के तार आदि सामान बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के मामले दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें