फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लोहियानगर पुलिस ने पकड़ा मिनी कमेला, नौ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चमड़ा पैंठ निवासी पप्पू के बंद पड़े मकान में पशुओं का कटान करते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी फरार हैं। पुलिस ने 180 किलो मीट, भैंस काटने के उपकरण, इलेक्ट्राेनिक कांटा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बंद मकान में काफी समय से भैंसों और अन्य पशुओं का कटान किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी करते हुए नौ आरोपी कासिम निवासी आशियाना काॅलोनी, सराय बहलीम निवासी शाहबाज, महमूदनगर कोतवाली निवासी चांद, ऊंचा सद्दीक नगर लिसाड़ी गेट निवासी रिजवान, जाकिर काॅलोनी निवासी अनीस, ऊंचा सद्दीक नगर निवासी आबिद, ऊंचा सद्दीक नगर निवासी जीशान, नीचा सद्दीक नगर निवासी शादाब, जाकिर काॅलोनी निवासी शरीफ को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में बनी सराय निवासी जुबैर, श्याम नगर निवासी सादिक और जाकिर काॅलोनी निवासी सुहैब फरार हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से औजार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें