फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की लागत से विकसित होगा लोहिया पार्क, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ की लागत से विकसित होगा लोहिया पार्क, टेंडर जारी
विज्ञापन

मेरठ। अमृत योजना के अंतर्गत जेल रोड स्थित लोहिया पार्क के विकसित करने का काम आगे बढ़ गया है। नगर निगम ने पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए 4.08 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है जो 16 जुलाई को खोला जाएगा। लोहिया पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण नौका विहार होगा जो यहां बनने वाले बड़े तालाब में होगा।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत बनने वाले इस पार्क में पहले म्यूजिकल फाउंटेन भी बनाया जाना प्रस्तावित हुआ था लेकिन अब इसे नहीं बनाया जाएगा। इस मद में लगने वाला खर्च टेंडर से काट दिया गया है। अब पार्क में बच्चे जहां झूलों का आनंद ले सकेंगे तो वहीं नौकायन का भी मजा उठा सकेंगे। पार्क में बच्चों के खेलने के लिए एक छोटा मैदान भी बनाया जाएगा। पांच ओपन जिम भी बनाए जाएंगे जिससे लोग कसरत कर शरीर को फिट रख सके। पार्क में शुलभ शौचालय और पेयजल की व्यवस्था के तहत ही कार्यालय की इमारत भी बनाई जाएगी। पार्क की घास, पेड़ पौधों को विकसित करने के लिए खाद बनाने के लिए कंपोस्टिंग यूनिट भी बनेगी। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाया जाएगा। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने बताया कि लोहिया पार्क का टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी बिड आगामी 16 जुलाई को खोली जाएगी।
विज्ञापन

ये होंगे मुख्य कार्य
- पार्क की मुख्य बाउंड्रीवाल के साथ ही फुटपाथ और उसके बीच पांच मीटर चौड़ाई का वनक्षेत्र होगा।
- मुख्य प्रवेश द्वार जेल रोड पर होगा, गेट के दोनों ओर सुरक्षा गार्ड रूम बनेंगे।
- मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दो स्थानों पर पार्किंग होगी।
- रोशनी के लिए सोलर लाइट और हाईमस्ट लाइट स्थापित की जाएगी।
- पार्क के अंदर पांच ओपन जिम स्थापित होंगे
- मेडिसन के लिए एक सेंटर पार्क विकसित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें