यह है जमातियों की स्थिति
443 जमाती निगरानी में हैं। इनमें 321 निजामुद्दीन मरकज से आए हुए हैं। जिनमें 12 पॉजिटिव आ चुके हैं। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन किया हैं, इनमें 19 जमाती विदेश के हैं।
सात दिन में बदली जाए ड्यूटी
जिन स्थानों पर जमाती क्वारंटीन किए गए हैं, वहां के अलावा मेडिकल कॉलेज अन्य अस्पताल, कोरोना संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सात दिन बाद बदल दिया जाए।
कैमरों से रखी जा रही नजर
जिले के संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से भी माहौल पर नजर रखी जा रही है कि कहीं शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें। पुलिस लाइन में ट्रैफिक कंट्रोल रूम के अलावा सिटी कंट्रोल रूम और घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय से पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम से निगरानी कर रहे हैं।