फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात दे रहीं मेरठ की दो बेटियां, रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 06 Apr 2020 02:28 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कोरोना के खौफ के बीच यह खबर राहत भरी है। मेरठ की दो बेटियां कोरोना को मात दे रही हैं। पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन अब इन दोनों बेटियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के खौफ के बीच यह खबर राहत भरी है। मेरठ शहर की निवासी दो बेटियां कोरोना को मात दे रही हैं। पहले रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लेकिन अब इन दोनों बेटियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी उनका 14 दिन बाद फिर से टेस्ट होगा। जब दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाएगी तो माना जाएगा कि उन्होंने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं, क्राकरी कारोबारी सहित कोरोना संक्रमित दूसरे मरीजों की तबीयत भी अब ठीक है।

विज्ञापन


कोरोना से मोर्चा ले रहीं ये बेटियां 19 और 12 साल की हैं। इनमें एक फिलीपींस से आई थी और मेडिकल की छात्रा है, जबकि दूसरी कोरोना संक्रमित क्राकरी कारोबारी की रिश्तेदार है। उनका इलाज कर रहे चिकित्सक इनकी रिपोर्ट से खुश हैं।

उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों बेटियां ठीक होकर जल्दी घर जाएंगी। इसी के साथ ही कोरोना को मात देने वाले ये मेरठ के पहले दो केस होंगे। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि क्राकरी कारोबारी समेत सभी कोरोना के मरीजों की तबीयत फिलहाल ठीक है। उनका बेहतर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Virus Update: शामली जिले के पांच जमाती मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

विज्ञापन

पांच पॉजिटिव शामली के
दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज की लैब में रविवार को सरधना से आए 23 जमातियों के सैंपलों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। यानी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। मेरठ में कुल 32 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं, जिनमें 12 जमाती हैं, जबकि 307 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वैसे मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में रविवार को 138 सैंपलों की जांच हुई। इनमें पांच शामली के पॉजिटिव आए। शामली के सीएमओ को इसकी सूचना दे दी गई है। 

38 टीमों ने 3557 घरों में की 
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि रविवार को 38 टीमें लगाई गईं, जिन्होंने 3557 घरों में जाकर पूछताछ की। 18371 आबादी क्षेत्र कवर किया। इस दौरान किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले। इनमें से मवाना में 15 टीमें लगाई गई थीं। 453 घरों में पड़ताल की। 3080 आबादी क्षेत्र कवर किया। कोई कोरोना के लक्षण वाला नहीं मिला। अब तक स्वास्थ्य विभाग 17 लाख 48 हजार 154 आबादी क्षेत्र में छानबीन कर चुका है। जिनमें 589 में खांसी बुखार की शिकायत मिली है। इनमें से कुछ होम क्वारंटीन हैं और कुछ अस्पतालों और क्वारंटीन वार्डों में भर्ती हैं। 443 जमाती निगरानी में हैं। इनमें 321 निजामुद्दीन मरकज से आए हुए हैं। इनके अलावा 814 मजदूर भी निगरानी में हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें