फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: हॉटस्पॉट इलाके में सख्त रहा पहरा, डॉक्टर को ड्यूटी जाने से रोका, फिर ऐसे निपटा मामला

Fri, 10 Apr 2020 01:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में घर से ड्यूटी करने जा रहे डॉक्टर को भी एसीएम और पुलिस कर्मियों ने जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने डॉक्टर को ड्यूटी जाने से रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में बुधवार रात 12 बजे से सील हुए जिले के हॉटस्पॉट इलाके शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में सख्ती से नियमों का पालन कराया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे शास्त्रीनगर स्थित अपने घर से ड्यूटी करने जा रहे डॉक्टर अजीम को भी एसीएम और पुलिस कर्मियों ने जाने नहीं दिया। डॉक्टर ने बताया कि उनकी ड्यूटी हस्तिनापुर सीएचसी में है। लेकिन एसीएम ने उनसे कहा कि आप हस्तिनापुर ही क्यों नहीं रुके। मामला यहां तक बढ़ गया कि एसीएम ने डॉक्टर पर धारा 188 में मुकदमा कायम करने के निर्देश दे दिए। 

इसके बाद डॉक्टर ने सीएमओ से बात कराकर मामले को निपटाया। डॉक्टर को पांच दिनों तक फिलहाल घर से ड्यूटी के लिए बाहर नहीं आने दिया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य डॉक्टर एमए खान अपने परिवार के लिए कुछ सामान देने के लिए आए थे। उन्हें भी गेट से ही लौटा दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित के संपर्क वालों को ढूंढने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन

इससे कुछ देर पहले कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने शहर के 12 हॉटस्पॉट इलाकों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी एरिया में सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी कीमत पर आम आदमी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी के घर ऑनलाइन डिलीवरी की व्यवस्था होनी चाहिए। उनके साथ एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी रेंज प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा मौजूद रहे। 

शांत रहा शास्त्रीनगर, ड्रोन से निगरानी 
पुलिसकर्मियों ने लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी। पुलिस और प्रशासन की टीम ने ड्रोन उड़ाकर स्थानीय निवासियों की निगरानी की। जो कोई भी छत पर मौजूद था उसे घर के अंदर रहने के निर्देश दिए गए। हालांकि, शास्त्रीनगर सेक्टर-13 सील हो जाने के बाद अन्य सटे एरिया में भी और दिनों की अपेक्षा कम भीड़ नजर आई। शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में भी लोगों ने किसी भी समस्या के लिए प्रशासन को अवगत नहीं कराया। सुबह के समय दूध की आपूर्ति की गई।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें