कोतवाल यगदत्त शर्मा ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिसकर्मियों पर अभद्रता के लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। बताया गया कि घायल पुलिस कर्मियों में दीपक, कुलदीप, कमल व होमगार्ड विकास चंद्र घायल हुए हैं। जिनका जिला चिकित्सालय में उपचार कराया जा रहा है।
प्रशासन ने गलियों के सामने लगाई जाली
गुरुवार की देर रात गश्त के दौरान पुलिस पर हुए हमले के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मोहल्ला पठानपुरा दगड़ा समेत अन्य मोहल्लों में लॉकडाउन का पालन कराने के उद्देश्य से पूरे मोहल्ले की गलियों को सील करते हुए जाली लगा दी है। जिसके बाद अगर कोई भी व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तारी के आदेश दिए गए हैं।
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात होमगार्ड व एक पुलिसकर्मी मोहल्ला पठानपुरा में गश्त पर गए थे। वहां सभासद व उसका पुत्र भीड़ के साथ खड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा तो उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला करते हुए उनकी बाइक छीनने का प्रयास किया और मारपीट भी की गई। पूरे प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/