फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर-बिजनौर में मिले एक-एक और कोरोना पॉजिटिव, अब जिलों में इतने हुए एक्टिव केस

Fri, 08 May 2020 12:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनुपर और बिजनौर जनपद में भी बृहस्पतिवार को एक- एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। जहां सहारनपुर में वर्तमान में 87 मरीज सक्रिय है तो वहीं बिजनौर में भी अभी 12 एक्टिव केस है। 

विज्ञापन


बिजनौर में कोरोना संक्रमण के कारण मरने वाले चिकित्सक के रिश्तेदार की बेटी भी संक्रमित निकली है। वह पहले से ही नूरपुर सीएचसी में क्वारंटीन थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने उसको मुरादाबाद जिला अस्पताल भिजवा दिया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है, जिनमें से 20 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 12 एक्टिव केस हैं। 

चांदपुर निवासी निजी चिकित्सक की चार दिन पूर्व मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हुई थी। चिकित्सक की पत्नी मेडिकल कॉलेज मेरठ और बेटा मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती है। वह दोनों भी कोरोना संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक के परिवार और उनके संपर्क में आने वालों को पहले ही क्वारंटीन किया हुआ था। उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट सामने आ रही है। 
विज्ञापन


सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में निजी चिकित्सक के रिश्तेदार की बेटी की कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा चांदपुर का ही एक अन्य युवक कोरोना पॉजिटिव आया था। वह भी मुरादाबाद में ही भर्ती है। अब चांदपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच हो गई है। जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है।

यह भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, मेरठ में फिर मिले आठ नए मरीज, अब 194 हुई मरीजों की संख्या

विज्ञापन

सहारनपुर में मिला एक और पॉजिटिव 
सहारनपुर में कोरोना के 33 और मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिन्हें बृहस्पतिवार को छुट्टी दे दी गई। इनके अलावा एक नया मरीज पॉजिटिव निकला है, जो पहले से क्वारंटीन था। उसे कोविड-19 में शिफ्ट किया गया है। 

बृहस्पतिवार की सुबह नोएडा लैब से 200 से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। जिनमें 33 ऐसे मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जो पहले पॉजिटिव थे और कोविड-19 सेंटर ग्लोकल यूनिवर्सिटी और फतेहपुर में भर्ती हैं। इनमें से 29 मरीज ग्लोकल यूनिवर्सिटी में भर्ती हैं और चार फतेहपुर स्थित कोविड-19 सेंटर में। बृहस्पतिवार को सभी को छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के दौरान चिकित्सकों ने सभी को फूल देकर और तालियां बजाकर विदाई दी। छुट्टी के बाद सभी को एहतियातन 14 दिन के क्वारंटीन में रहने को कहा गया है। इनके अलावा एक नया मरीज पॉजिटिव आया है, जो बिहार का रहने वाला है। सूत्रों ने बताया कि पॉजिटिव आया छात्र शहर के ही एक मदरसे में पढ़ता था और पहले से क्वारंटीन सेंटर में था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें