फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: जमातियों ने आइसोलेशन वार्ड में किया हंगामा, खाने में मांग रहे बिरयानी

Sat, 04 Apr 2020 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

बिजनौर में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमातियों ने बिरयानी और अंडाकरी की मांग कर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमातियों ने बिरयानी और अंडाकरी की मांग कर हंगामा कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने सफाई कर्मी और अन्य स्टाफ से बदसलूकी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामला शांत कराया। जमातियों को भविष्य में ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। 

विज्ञापन


जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 13 जमाती क्वारंटीन किए गए हैं। इनमें से आठ इंडोनेशिया के रहने वाले हैं और पांच दिल्ली जमात में शामिल हुए अन्य जमाती हैं। सीएमएस ज्ञानचंद के अनुसार शुक्रवार शाम सफाईकर्मी वार्ड में सफाई करने गया। आरोप है कि जमातियों ने उससे बदसलूकी की और विरोध करने पर हंगामा किया। आरोप है कि जमाती बिरयानी और अंडाकरी की मांग कर रहे थे। सफाई कर्मी ने मना किया तो, हंगामा करने लगे। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: मदरसों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में छिपे मिले जमाती, पुलिस अफसर भी हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि वार्ड में भर्ती लोगों को दिन में तीन समय अलग- अलग शेड्यूल के हिसाब से खाद्य सामग्री दी जा रही है। इसके बाद डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी संजीव त्यागी, सीएमओ विजय कुमार यादव आदि पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। जमातियों को चेताया गया कि यदि किसी कर्मी से अभद्रता की और हंगामा किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

13 जमातियों की जांच लंबित 
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सभी 13 जमातियों के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं, अभी तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें