उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में पुलिस ने बुधवार को 31 जमातियों को खोज लिया। इसके बाद इन सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।
पुलिस के अनुसार किदवई नगर स्थित मस्जिद में कुछ जमातियों के होने की सूचना पर मस्जिद की तलाशी ली गई। लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। पूछताछ के दौरान पता चला कि मस्जिद के आसपास से कुछ दिन पहले कासगंज अलीगढ़ से 11 जमाती लौटे थे। जो मस्जिद के पास एक घर में छिपे थे। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर इन सभी को जांच के लिए सुभारती मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
वहीं, पुलिस ने बताया कि आठ जमातियों के होने की जानकारी जाकिर कॉलोनी में मिली थी। इसके बाद इन सभी को उनके घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया। उन्हें भी सुभारती मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजा गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि इन सभी जमातियों में कोरोना के लक्षण हैं या नही।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: घरों में छिपे मिले 23 जमाती, निजामुद्दीन मरकज के जलसे से लौटे थे गांव
उधर, लिसाड़ी गेट पुलिस ने 12 जमातियों को श्यामनगर से पकड़ा। श्यामनगर स्थित बिलाल मस्जिद में 12 जमाती होने की सूचना पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। बताया गया कि सारे जमाती हाल में ही जमात से आये थे और फिर जमात में जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये सभी लोग जहां से मिले हैं, उन्हें वहीं क्वारंटाइन किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/