शहर के कंटेनमेंट जोन होने से अभी इस पर चर्चा चल रही है कि दुकानें किस तरह खोलने की अनुमति दी जाए। हालांकि इस बार राज्यों को रेड ग्रीन और ऑरेंज जिलों में निर्धारण करने की छूट दी है। फिलहाल मेरठ रेड जोन में ही शामिल रहेगा। इसलिए अभी कोई छूट यहां नहीं दी जा रही।
दो नए हॉटस्पॉट, दो ग्रीन जोन बने
रेलवे रोड क्षेत्र की कैसर गंज मंडी में खरखौदा के अतराडा को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले में 51 हॉटस्पॉट हो गए हैं। वहीं जिले में हॉटस्पॉट भी ग्रीन जोन में बदले जा रहे हैं।
बुधवार को डीएम ने दो हॉटस्पॉट इलाकों को ग्रीन जोन में बदलते हुए सील खोलने के आदेश दिए। इसमें 263/7 जेल चुंगी और खरखोदा ब्लॉक का गांव खवासपुर शामिल हैं। इन इलाकों में लाॅकडाउन की शर्तें लागू रहेंगी।