फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के हाॅटस्पाॅट जली कोठी में फिर हुआ हंगामा, पुलिस ने तीन बार पैदल किया मार्च, लाठी फटकारी

Mon, 13 Apr 2020 11:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ में अतिसंवेनशील हॉटस्पॉट जली कोठी में रविवार को फिर हंगामा हो गया। लोगों ने गलियों में नारेबाजी की। पुलिस ने इन लोगों को समझाते हुए कहा कि यह दौर हंगामा करने का नहीं, बल्कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने का है। वहीं, पुलिस ने जली कोठी के इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया है। कहीं-कहीं पुलिस को सख्ती भी करनी पड़ी।

विज्ञापन


कोरोना के पॉजिटिव केस मिलने के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संदिग्ध लोगों को मेडिकल जांच के लिए भेजने के बाद जली कोठी के हॉटस्पॉट को सील करने पहुंची थीं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन पर भीड़ ने हमला बोल दिया था।

मारपीट और पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह व दरोगा मुकेश कुमार घायल हो गए थे। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी ने इलाके में बैरिकेडिंग कराते हुए उसे छावनी में तब्दील करा दिया था। मौके से मुतवल्ली समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


रविवार को  फिर से जली कोठी के कुछ लोग गलियों में निकल आए और हंगामा व नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एसओ देहली गेट रविंद्र सिंह पहुंचे और लोगों को समझाया।

विज्ञापन

बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ही जली कोठी को हॉटस्पॉट एरिया घोषित किया गया है। कोरोना पॉजिटिव मिले तीन लोगों का इलाज चल रहा है। बाकी सात लोगों को संदिग्ध माना गया हैं। जिन लोगों ने पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला किया थाए उन्हीं आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। किसी भी बेकसूर को पुलिस परेशान नहीं करेगी। लोगों को कोई परेशानी न हो, इसलिए पुलिस-प्रशासन सभी व्यवस्थाएं करा रहा है।

तीन बार पैदल मार्च, लाठी फटकारी 
जली कोठी के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस बल ने तीन बार पैदल मार्च निकाला। लोगों से अपील की गई कि कोई व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसको लेकर पुलिस ने जली कोठी में कई जगहों पर लोगों को लाठी फटकारकर खदेड़ा। इसके अलावा जली कोठी के आसपास पटेल नगर, छतरी वाला पीर, खैर नगर समेत कई जगहों पर भी पुलिस ने सख्ती बरती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें