फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मकान की छत पर नमाज पढ़ाने वाला हाफिज गिरफ्तार, 20 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Mar 2020 05:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

लॉकडाउन में घर की छत पर 15-20 लोगों को नमाज पढ़ाने के मामले में पुलिस ने आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कस्बा बाबरी में लॉकडाउन में घर की छत पर 15-20 लोगों को नमाज पढ़ाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस ने नमाज पढ़ाने के आरोपी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि बाबरी निवासी हाफिज जरीमशाह के मकान की छत पर 15-20 लोगों को एकत्र कर नमाज पढ़वा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी लोग छत से कूदकर फरार हो गए। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में मकान मालिक को नामजद करते हुए 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। जांच के दौरान नमाज पढ़ाने वाले की पहचान हाफिज आजाद के रूप में हुई। हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाॅकडाउन के दौरान लापरवाही बरतना सिपाही को पड़ा भारी, गलती की मिली ऐसी सजा, अब पुलिस लाइन में बेचेगा सब्जी

विज्ञापन

हिंगोखेड़ी में छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज 
रविवार शाम हिंगोखेड़ी स्थित मस्जिद में कुछ लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर नमाज पढ़ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हिंगोखेड़ी निवासी शोमीन और बागपत जिले के रमाला निवासी सादाब को गिरफ्तार कर लिया। 

कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कुल छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। फरार लोगों की तलाश जारी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें