फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के रास्ते उत्तराखंड ले जाया गया सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर

Tue, 21 Apr 2020 01:05 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीएम योगी के पिता का पार्थिव शरीर मेरठ से होकर गुजरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके उत्तराखंड स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। सड़क मार्ग से मेरठ के रास्ते उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया। इस दौरान एसएसपी अजय साहनी खुद सुरक्षा के लिए मौजूद रहे। 

विज्ञापन


सोमवार दोपहर सीएम के पिता का पार्थिव शरीर दिल्ली एम्स से एंबुलेंस के जरिये भेजा गया। मेरठ की सीमा तक गाजियाबाद पुलिस की एस्कॉर्ट एंबुलेंस के साथ रहीं। वहीं मेरठ की सीमा में आते ही मेरठ पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सीओ ओर एक एडिशनल एसपी के साथ ही एक मजिस्ट्रेट ने सुरक्षा संभाली। परतापुर से दिल्ली रोड होकर दोपहर 3:15 बजे उनका पार्थिव शरीर बेगमपुल पहुंचा। 

यह भी पढ़ें: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही सीएम योगी की मौसी को बॉर्डर पर रोका, मायूस होकर लौटीं
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जीरोमाइल से मवाना रोड, मवाना, बहसूमा होते हुए एंबुलेंस उत्तराखंड के लिए रवाना हुई। हालांकि लॉकडाउन को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। जहां भी काफिला पहुंचता वहां चंद मिनट पहले ही पुलिस बैरियर हटाती और काफिला निकल जाने के बाद दोबारा बैरियर लगा देते।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें