फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मांझीपुर में हुए खूनी संघर्ष को लेकर ग्राम प्रधान के पुत्रों समेत 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

Tue, 26 May 2020 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • -दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई,एक हिरासत में
  • - कई नामजद घायल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती 
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के बेहट में हुए खूनी संघर्ष को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान के पुत्रों समेत 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य कई नामजद आरोपी घायल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। 

विज्ञापन


बता दें, कि सोमवार की देर शाम कोतवाली बेहट क्षेत्र के मांझीपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किए गए युवकों के हैडपंप से पानी भरने को लेकर दो समुदाय के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हुए, जो अस्पताल में भर्ती हैं।

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्राम प्रधान चंद्रभान सैनी के दो पुत्रों समेत 16 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएसआई सत्यवीर अत्री ने बताया, कि एक नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत में है, जबकि अन्य कई नामजद आरोपी घायल हैं, जो अस्पताल में भर्ती होने की वजह से हिरासत में नहीं लिए जा सके। 
विज्ञापन


इनके खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट 
पुलिस ने एक पक्ष के संजीव कुमार पुत्र शोभाराम की तहरीर पर अमजद व असलम पुत्रगण ताजुल, नौशाद व महताब पुत्रगण सगीर, जहांगीर पुत्र इरफान के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 452, 323, 354 (ख), 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

दूसरे पक्ष के जहांगीर पुत्र इरफान की तहरीर पर रवि, अंजू, संजू, मीनू व रविंद्र पुत्रगण शोभा, करण  पुत्र चमनलाल, शक्ति व शिवम पुत्रगण रविंद्र, कन्हैया व दीपक पुत्रगण चंद्रभान व अनिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504 व 506 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें