इसके बाद से ही प्रशासन ने इस क्षेत्र को हाॅटस्पाॅट मानते हुए सील करने की तैयारी कर ली थी। शनिवार सुबह पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम जली कोठी को सील करने पहुंची। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर दिया।
बताया गया कि सीओ कोतवाली की मौजूदगी में भी धक्का-मुक्की हुई। मामले की जानकारी लगने के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जली कोठी को पूरी तरह सील कर दिया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिसफोर्स के साथ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
पुलिसफोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया है। क्षेत्र में भ्रमण के बाद सभी लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है, इलाका पूरी तरह सील कर दिया गया है। वहीं मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-एसएसपी अजय साहनी, मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/