मुजफ्फरनगर में लॉकडाउन के 21वें दिन मंगलवार को सुबह बाजार खुला तो लोगों की दुकानों पर भीड़ लगी। लोगों ने लॉकडाउन बढ़ने की जानकारी लगते ही जमकर खरीदारी की। सब्जी मंडी, दाल मंडी में जमकर खरीदारी की गई। बाइक पर दो से अधिक सवारी घूमने वालों को पुलिस ने रोककर ई चालान किए।
मुजफ्फरनगर शहर में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक बाजार खुले। लॉकडाउन बढ़ने की आशंका के चलते लोगों ने दाल और सब्जी मंडी में जमकर खरीदारी की। 9 बजे के बाद पुलिस ने दुकानें बंद करवा कर लोगों को घरों पर भेज दिया।
उधर, जिले में कोरोना पॉजिटिव के सात केस पाए जाने पर प्रशासन संबंधित क्षेत्रों में होम डिलीवरी कराने में जुटा रहा। लॉकडाउन अवधि बढ़ने के बाद लोग खरीदारी करने के लिए लोग भारी संख्या में लोग सब्जी मंडी और राशन की दुकानों पर उमड़ने लगे। सुबह छह से नौ बजे तक मंडी और दाल मंडी में भीड़ रही।