फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन को समझते थे मजाक, अब पसरा खौफ का सन्नाटा, इन तस्वीरों में देखें मेरठ का हाल

Tue, 14 Apr 2020 02:51 AM IST
कपिल kapil मनु चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

Lockdown in Uttar Pradesh News in Hindi: मेरठ शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक माने जाने वाले जली कोठी क्षेत्र में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
1 of 7
घंटाघर पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक माने जाने वाले जली कोठी क्षेत्र में कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में सन्नाटा पसरा है। इस पूरे क्षेत्र को पुलिस ने सील कर दिया है और चारों तरफ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है। कुछ घरों से बाहर निकले तो पुलिस ने सख्ती कर उन्हें खदेड़ दिया। उसके बाद लोगों में खौफ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जहां अधिकांश लोग घरों से बाहर बैठे नजर आते थे वहां अब दूर- दूर तक पुलिस के अलावा कोई भी नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
जली कोठी में सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
दरअसल जली कोठी क्षेत्र की दरी वाली मस्जिद में रुके छह जमातियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस ने इस इलाके पर मंडरा रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शनिवार को इस हॉटस्पॉट को सील कर दिया था। अब इस इलाके के लोगों में कोरोना का खौफ साफ नजर आ रहा है। रविवार दोपहर को यहां सड़कें सुनसान नजर आईं। चौराहों से लेकर मुख्य मार्ग पर दूर-दूर तक कोई भी नजर नहीं आ रहा था। लोगों में खौफ इस कदर था कि घरों से बाहर आना तो दूर कोई घर की छत पर भी नहीं आया। मुख्य स्थानों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

3 of 7
हर तरफ पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
सोतीगंज भी सुनसान
इस क्षेत्र से ही लगे सोती गंज में भी शनिवार सुबह तक लोग लॉकडाउन के बावजूद घरों के बाहर टहलते नजर आ रहे थे। बच्चे भी सड़क पर खेलते रहते थे, लेकिन अब यहां भी जली कोठी जैसा ही हाल नजर आया। रविवार दिनभर यहां की सड़कें भी सुनसान पड़ीं रहीं। लोग न तो खुद घरों से बाहर निकलें और न ही अपने बच्चों को बाहर आने दिया। इसी तरह दिल्ली रोड पर भी आवाजाही न के बराबर ही रही।

4 of 7
सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
छतरी वाले पीर से लेकर घंटाघर तक सन्नाटा
जली कोठी क्षेत्र में कोरोना के मरीज मिलने के बाद शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक छतरी वाले पीर से लेकर घंटाघर चौराहा तक लोगों में खौफ नजर आया। लॉकडाउन के बावजूद इस क्षेत्र में लोग घरों के बाहर गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक टहलते रहते थे, लेकिन रविवार को यहां भी सड़क पर कोई नजर नहीं आया। पूरा इलाका दिनभर सुनसान पड़ा रहा। घंटाघर से जिला अस्पताल रोड और देहलीगेट थाना रोड पर भी पूरी तरीके से सन्नाटा पसरा हुआ था।
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस के सिवा कोई नहीं आया नजर - फोटो : अमर उजाला
वहीं छतरी वाले पीर से लेकर खैर नगर चौपला और खैर नगर बाजार की तरफ भी सड़के सुनसान थीं। न वाहनों का आवागमन और न ही घरों के बाहर किसी का निकलना तो दूर कोई झांकता हुआ भी नजर नहीं पड़ा। छतरी वाले पीर से जली कोठी की तरफ जाने वाले इलाके में गलियां भी सुनसान नजर आई।
विज्ञापन

6 of 7
हॉटस्पॉट में पुलिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
खैरनगर चौपले से बच्चा पार्क तक यही हाल था। जहां तक नजर जाती सब सन्नाटा ही दिखाई पड़ता। बच्चा पार्क चौराहे से ईवज चौपला और इंदिरा चौक तक भी यही हाल था। बच्चा पार्क चौराहे से बेगम ब्रिज रोड और बेगमपुल तक सन्नाटा ही सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हर तरफ पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
केसरगंज में कर्फ्यू जैसा नजारा
जली कोठी से कुछ ही दूरी पर स्थित केसरगंज में भी कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। यहां भी कोरोना का खौफ नजर आया, जिसके चलते मुख्य मार्ग तो दूर गलियां तक सुनसान नजर आईं। जबकि इस क्षेत्र में दिनभर गलियों में युवाओं से लेकर बुजुर्गों का मजमा लगा रहता था। कुछ ऐसे ही हाल रेलवे रोड चौराहे पर भी थे। चौराहे पर पुलिसकर्मी बैरियर लगाकर ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन लोगों की आवाजाही नहीं रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें