उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार यानी 31 मार्च को मेरठ आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी पहले नोएडा पहुंचेंगे, जहां से गाजियाबाद होते हुए वह कल मेरठ आएंगे।
विज्ञापन
वहीं सीएम योगी के आगमन को लेकर मेरठ पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों को मौखिक रूप से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना दी गई है। मेरठ में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बेवजह सड़कों पर निकलने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।