फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोका यूपी के किसानों का गेहूं, ये रही वजह

Fri, 17 Apr 2020 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

  • हरियाणा पुलिस ने सीमा पर रोका यूपी के किसानों का गेहूं
  • करनाल मंडी में गेहूं बेचने जा रहे थे किसान, ट्रैक्टर ट्रॉलियां बॉर्डर पर रोकी गई
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस ने यूपी के किसानों को रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में गेहूं बेचने जा रहे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों को बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने रोक लिया। किसानों का आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने अपने अफसरों का हवाला देते हुए गेहूं सीमा में नहीं घुसने दिया।

विज्ञापन


शामली में बृहस्पतिवार को झिंझाना क्षेत्र के चार पांच किसान अपने ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं भरकर हरियाणा की करनाल मंडी में बेचने जा रहे थे। केरटू निवासी किसान बलजिंद्र सिंह प्रधान अलीशेर, महक सिंह सुबरी, लिल्ला अजीजपुर, सरदारा तिसंग ने बताया कि जब वह हरियाणा बॉर्डर पर पहुंचे, तो हरियाणा पुलिस की चेकपोस्ट पर उनके ट्रैक्टर ट्राली रोक दिए गए। किसानों ने बताया कि चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें हिदायत है कि यूपी का गेहूं हरियाणा में ना आने दिया जाए। इसके बाद किसानों ने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली वापस मोड़ ली और बिडौली में गुरुद्वारे के निकट खड़ी कर दी। 

ये है हरियाणा में गेहूं जाने की वजह
हालांकि गेहूं के भाव में दोनों राज्यों में ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन हरियाणा नजदीक होने की वजह यहां के किसान हरियाणा के आढ़तियों से खाद बीज आदि पहले ही ले लेते हैं। कुछ किसानों को आढ़ती पहले ही फसल बोने के लिए नकदी भी दे देते हैं। बाद में वहां के आढ़तियों को फसल बेच देते हैं। किसान अलीशेर ने भी यही वजह बताई। 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस चेकपोस्ट के प्रभारी दरोगा महावीर सिंह ने बताया कि करनाल के जिला प्रशासन ने हाईवे पर गेहूं रोकने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर यूपी का गेहूं हर हाल में रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कहा गया है कि पहले हरियाणा के किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। अगले आदेशों तक यूपी का गेहूं बंद रहेगा।

झिंझाना गेहूं तौल केंद्र विपणन प्रभारी रजनीश भारती ने बताया कि खरीद केंद्र पर तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से किसानों का गेहूं लिया जाएगा। बृहस्पतिवार को दो किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें