ईद के मौके पर हर साल मेरठ के घंटाघर की रौनक देखते ही बनती थी लेकिन इस बार कोरोना के खौफ से यहां सन्नाटा छाया है। कोरोना महामारी के कारण घंटाघर से चहल पहल गायब है, वहीं शहर के सभी बाजार सूने पड़े हुए हैं।
इस बार शहर में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद के लिए नए कपड़ों की खरीदारी भी कम की है। वे मानते हैं कि देश संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे में घर में रहकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा करना प्राथमिक है। आगे जानें, कैसे मेरठ में इस साल हर तरफ फीकी है ईद की रौनक :-