फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: किसानों के खातों में पहुंचे अप्रैल माह की किस्त के 61 करोड़ रुपये

Tue, 28 Apr 2020 10:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते अप्रैल माह में तीन लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त के 61 करोड़ रुपये पहुंच गए है। अप्रैल में करीब 28 हजार किसानों के खातों में पहली बार योजना के पैसे पहुंचे हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक मदद कर रही है। अप्रैल से पहले हुई जारी किस्त में दो लाख 97 हजार 672 किसानों को पहली किस्त मिली थी। लेकिन अप्रैल में पहली किस्त का लाभ लेने वालों की संख्या बढ़कर तीन लाख 25439 हो गई है। जिले में किसान सम्मान निधि की किस्त में 614780000 रुपये मिले हैं। 27767 किसानों को पहली किस्त के रूप में 55534000, दूसरी किस्त के रूप में 21502 किसानों को 4304000, तीसरी किस्त के रूप में 35659 किसानों के खातों में 71318000, चौथी किस्त के रूप में 60513 किसानों के खातों में 121026000 व पांचवी किस्त के रूप में 143134 किसानों के खातों में 286268000 रुपये भेजे हैं। अब तक 577150000 किसानों के खातों में किस्त जा चुकी हैं। 18815 किसानों के खातों में किस्त जानी बाकी है। ये किस्त 37630000 रुपये आने हैं। कुल 61 करोड़ 47 लाख 80 हजार रुपये आने हैं।

ऐसे होगा संशोधन
पंजीकरण में कमी होने पर भी किसानों के रुपये नहीं आ पाते हैं। किसान घर बैठै भी pmkisan.gov.in पर जाकर अपने पंजीकरण में संशोधन कर सकते हैं। किसान पोर्टल पर बेनिफिशयर स्टेटस चेक कर सकते हैं। उसी के आधार पर वैरीफाइड या नॉट वैरीफाइड भी लिखा आता है। अगर आधार नंबर के आगे नॉट वैरीफाइड लिखा है तो वैरीफाइड पर क्लिक करके खुद को वैरीफाई कर सकते हैं। इसके अलावा आधार नंबर को देखकर पंजीकरण में अपना नाम भी संशोधित कर सकते हैं।
विज्ञापन


कमी हो तो करें संशोधन
उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की किस्त भेजी जा रही है। किसान घर पर विभाग का पोर्टल खोलकर अपने पंजीयन को देखकर जरूरी संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें