फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जर्जर विद्युत खंभे के विरोध में स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
सरधना। लोकप्रिय रोड ​स्थित अमन कॉलोनी में जर्जर खंभे का विरोध करते स्थानीय लोग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला लोकप्रिय रोड पर स्थित अमन कॉलोनी में स्थित जर्जर विद्युत खंभा ठीक न होने के विरोध में स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूरन सिंह, रामबीर, विरेंद्र, राजन, आविद, सद्दाम, जाहिद, आबिद, गुल्लू, गुलफाम, नवाब, कामिल, मोहसीन, शौकीन ने बताया कि कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति के लिए खंभे लगे हुए हैं। गली के मोड़ पर एक खंभा जर्जर हालत में पहुंच चुका है। खंभा नीचे से पूरी पूरी तरह गल चुका है। इससे यह खंभा कभी भी गिर सकता है। ऐसे में खंभे से हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बस्ती के लोगों का कहना है कि विद्युत अधिकारियों को कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शायद अधिकारियों को हादसा होने का इंतजार है। इस मामले को लेकर लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष व्याप्त है। रविवार को नाराज लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने विद्युत निगम से शीघ्र जर्जर खंभा बदलवाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता दुर्गेश जायसवाल का कहना है कि टीम भेजकर खंभे का स्टीमेट तैयार कराया जाएगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें