फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिकायतकर्ता को आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश

Sun, 02 Nov 2025 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सामाजिक कार्यकर्ता जय सिंह की शिकायत पर संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रथम मंडल मेरठ ओंकार शुक्ल ने डीआईओएस को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड आख्या शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि शैक्षिक संस्थाएं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से उनकी संपत्तियों का विवरण प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर तक जरूर प्राप्त करें। इस वर्ष की आख्या किसी भी विद्यालय ने डीआईओएस कार्यालय को नहीं भेजी है। 15 विद्यालयों की शिकायत पर भी हुई कार्रवाई का फीडबैक भी शिकायतकर्ता ने असंतुष्टि में दिया है, इसलिए तत्काल डीआईओएस द्वारा शिकायतकर्ता को आख्या उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें