फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU : एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी, 28 तक लें प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं इससे संबंद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए एलएलबी की दूसरी मेरिट रविवार शाम जारी कर दी गई। सोमवार से 28 जनवरी तक विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपनी लॉगइन आईडी से ऑफरलेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में ले जाकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी मेरिट से पांच एडेड और 100 के करीब सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन होने हैं। मेरठ में दो एडेड कॉलेजों मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी कोर्स हैं। एडेड कॉलेजों में एलएलबी की फीस महज 11 सौ रुपये है जबकि बाकी कॉलेजों में 30 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये सालाना तक लिए जा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों कॉलेजों में मेरिट सबसे ऊपर है।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार से 28 जनवरी तक दाखिले होंगे। इसके बाद ओपन मेरिट से दाखिले होंगे। मेरठ कॉलेज और एनएएस कॉलेज में ऑनलाइन दाखिले होंगे। ऑनलाइन ही फीस जमा होगी। ऑफरलेटर की कॉपी ऑनलाइन ही दोनों कॉलेजों की वेबसाइट पर अपलोड की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज सामान्य ओबीसी एससी एसटी
मेरठ कॉलेज 69.75 67.00 61.00 0.00
एनएएस कॉलेज 69.81 67.50 62.00 0.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें