फंदे पर लटका मिला युवक का शव
मोदीनगर। थाना क्षेत्र की विजयनगर कॉलोनी में रविवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शामली निवासी दीनदयाल परिवार के साथ विजयनगर कॉलोनी में रहता था। बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को दीनदयाल का शव कमरे में पंखे से लटका था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद